कलेक्टर ने आयोजित बैठक में गणमान्य नागरिकों से किया आव्हान
इंदौर। संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित ह्यझंडा ऊंचा रहे हमाराö अभियान पूरे देश में अनूठा है। जैसे हमने सफाई के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया है, वैसे ही झंडा ऊंचे रहा और इसके साथ शहर की यातायात व्यवस्था को भी सारे देश में अव्वल बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। झंडा अभियान की तरह यातायात सुधार के लिए भी पूरे वर्ष जागरुकता रखना होगी। अब इंदौर की जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर मीट, खेलो इंडिया सहित अनेक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन अगले माह होने जा रहे है। शहर के नागरिकों को इन सब कार्यक्रमों से जुड़कर इंदौर का नाम और ऊंचा उठाने की जरूरत है। इसमें ह्यसेवा सुरभिö जैसी संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जो पिछले 20 वर्षों से पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्रभक्ति का अलख जगा रही है।
कलेक्टर इलैया राजा टी. ने आज सुबह एक निजी होटल में संस्था सेवा सुरभि द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस एवं इंदौर विकास प्राधिकरण की सहभागिता में झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में उक्त बातें कही। उन्होंने इस मौके पर अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री का लोकार्पण भी किया। कलेक्टर ने कहा कि जब शहरवासी सफाई में इंदौर को नंबर वन बना सकते हैं तो यातायात अनुशासन में क्यों नहीं। झंडा अभियान भी रीगल चौराहा के साथ शहर के अन्य स्थानों पर भी चलना चाहिए। मुझे जब जानकारी मिली कि पिछले बीस वर्षों से आप लगातार यह अभियान चला रहे हैं तो खुशी हुई कि इतने लंबे समय तक आपने राष्ट्र प्रेम के इस अभियान को निरंतर चलाया और लोगों को जोड़कर रखा। बैठक में पद्मश्री जनक मगिलिंगन पलटा, समाजसेवी भरत मोदी, गांधीवादी अनिल त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रारंभ में रामेश्वर गुप्ता, मंजू व्यास, लिली डाबर, डॉ. निलोसे, हरि अग्रवाल, कमलेश खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
इंदौर
झंडा ऊंचा रहे हमारा के साथ यातायात व्यवस्था में अनुशासन के लिए भी पूरे वर्ष अभियान चलाएं
- 26 Dec 2022