Highlights

इंदौर

टैक्सी के मनमाने किराए से हवाई अड्डे पर आने वाले यात्री परेशान

  • 14 Jun 2022

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टैक्सी व्यवस्था गड़बड़ा गई है। यहां बाहर से आने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा यहां से वाहन संचालन करने में असमर्थता जताने के बाद तो स्थिति और बिगड़ गई।
बीते साल दिसंबर में एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने एक आदेश जारी कर अपने नियंत्रण वाले सभी एयरपोर्ट प्रबंधन से कहा था कि वे पुलिस या परिवहन विभाग के सहयोग से टैक्सी सेवा का संचालन करें। लेकिन इंदौर में राजनैतिक दबाव में यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई, जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक पहले बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए यहां तीन प्रकार की सुविधा थी। वे टर्मिनल के अंदर बने तीन काउंटर से ही टैक्सी बुक कर सकते थे। इसके अलावा बाहर टैक्सी और आटो रिक्शा की सुविधा उपलब्ध रहती थी। लेकिन कोरोना के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर से केवल एक कंपनी के पास ही ठेका बचा है। शेष दो कंपनियों ने काम बंद कर दिया है। वर्तमान में स्टार कैब नामक कंपनी काम कर रही है। उसके कर्मचारी भी मनमाना किराया वसूला ले रहे हैं। इसके अलावा बाहर टैक्सी का विकल्प अभी भी है। आटो संचालकों पर एयरपोर्ट परिसर के अंदर आने पर तत्कालीन एयरपोर्ट डायरेक्टर रोक लगा दी थी, लेकिन अब आटो चालक फिर से टर्मिनल के बाहर तक आने लगे हैं।