Highlights

इंदौर

डकैती के पहले ही पकड़ाए बदमाश

  • 25 May 2022

इंदौर। पुलिस ने डकैती की साजिश रचते हुए चार बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने इनके कब्जे से तलवार, चाकू, टामी, डंडा और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है।
चंदन नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नावदापंथ ब्रिज के नीचे कुछ लोग बैठकर वाइनशॉप  व पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, यहां से जब्बार पिता अब्दुल सत्तार निवासी चंदन, शकील उर्फ बबला पिता मोहम्मद रफीक निवासी डायमंड पैलेस सिरपुर, मुसर्रफ खान उर्फ मोईन पिता हाशम खान निवासी लोहागेट गली नंबर 3 चंदन नगर और शानू नागोरी पिता सलीम नागोरी निवासी आमवाला रोड़ चंदन नगर को पकड़ा, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तेज धारदार तलवार, एक लोहे का चाकू, एक लोहे की टामी और एक बांस का डंडा एवं 200 ग्राम लालमिर्च पाउडर बरामद किया गया है। इनके खिलाफ धारा 399,402 भादवि एवं 25(2) आम्र्स एक्ट के तहत मामला र्दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया जब्बार शातिर बदमाश है, उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं, जबकि शकील उर्फ बबला के खिलाफ भी 5 अपराध दर्ज हैं।