Highlights

इंदौर

डकैती डालने के पहले ही चार गिरफ्तार, एक फरार

  • 04 Jun 2022

बदमाशों से एक रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद
इंदौर। धार रोड ब्रिज के नीचे पेट्रोल पम्प पर डाका डालने की साजिश रचते हुए चार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
चंदन नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धार रोड़ ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश बैठकर पेट्रोल पंप पर डाका डालने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना के बाद घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम मोहम्मद फैजान पिता फारुख कुरेर्शी, अनीस खान पिता साबिर खान निवासी चंदन नगर, पंकज पंवार उर्फ वांटेड पिता ओमप्रकाश पंवार निवासी खेड़ापति हनुमान मंदिर सिरपुर और प्रभाकर उर्फ प्रभू पिता विजय शर्मा निवासी सिरपुर कांकड़ चंदन नगर बताया, जबकि इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक रिवॉल्वर मय जिंदा कारतूस, एक तेज धारदार गुप्ती, एक धारदार संतूर, एक मोटरसाइकल, एक स्कूटी और मिर्ची पाउडर बरामद किया है। इनके खिलाफ धारा 399, 402 भादवि एवं 25, 27आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।