Highlights

इंदौर

ढाबे वाले किया दुष्कर्म

  • 14 Dec 2022

इंदौर। एक ढाबे पर काम करने वाली युवती को ढाबे वाले ने धमकाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
मामला लसूडिय़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय पीडि़त युवती ने जितेंद्रसिंह पिता हरिसिंह तोमर (52) निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह लोहा मंडी देवास नाका स्थित जितेंद्र का ढाबा पर काम करती है। जितेंद्र ने 13 दिसंबर की रात को काम का बहाना बनाकर उसे ढाबे पर ही रोक लिया। जब सब लोग चले गए तो उसके साथ डराधमकार दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीडि़ता ने यह बात अपने परिजनों को बताई और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने खंडवा निवासी युवक पर केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। वहीं हीरानगर थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर करीब दो साल तक संबंध बनाता रहा उसके बाद वह गायब हो गया। पहले मामले में भंवरकुआ थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा जयेश चौधरी,खंडवा भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता है। इसी दौरान उसका परिचय एक युवती से हुआ। दोस्ती के बाद जयेश ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। कई दिनों बाद युवती ने शादी के लिए कहा तो जेयेश ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर जयेश चौधरी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में हीरा नगर में 16 साल की किशोरी से रेप का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम मासूम पिता राजू सोनी है। उसने नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और करीब दो साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। बताते हैं कि आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा दिया था,छात्रा उसकी बातों में आ गई। दो साल तक संबंध बनाने के बाद आरोपी गायब हो गया। पीडि़त छात्रा पुलिस की शरण में पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया। आरोपी की पुलिस ने कई स्थानों पर तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।