इंदौर। मरीमाता चौराहे से इमली बाजार और इमली बाजार से राजबाड़ा तक दो चरणों में सडक निर्माण कार्य होना है, इनमें से मरीमाता चौराहे से इमली बाजार तक सडक निर्माण कार्य निगम ने शुरू करा दिया है। उक्त क्षेत्र के कई हिस्सों में साइड क्लीयर होने के कारण काम जारी रहेगा, जबकि अन्य हिस्सों में बाधाएं हटाने की मशक्कत लोग खुद कर रहे हैं। हालाकि इस काम के लिए गुरुवार को तोडफ़ोड़ के चलते रास्ता बंद कर दिया गया जिसके कारण लोगों को अन्य मार्गों से होकर निकलना पड़ा।
शुरूआती दौर में जब निगम की टीमें उक्त क्षेत्र में नपती करने पहुंची थीं तो रहवासियों ने सेंटर लाइन और वर्षों पुराने मकानों का हवाला देते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला निपट गया और अब वहां सडक के दोनों छोर पर तोडफोड़ रहवासी खुद कर बाधाएं हटा रहे हैं। निशान लगाने के बाद चौड़ीकरण के लिए रहवासियों के द्वारा खुद ही बाधाएं हटाई जा रही है वहीं किसी प्रकार की अनहोनी तोडफ़ोड़ के दौरान न हो इसके लिए रास्ते पर बेरिगेट्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। बाधक हटाने और मलबा हटने के बाद रास्ता खोला जाएगा।
इंदौर
तोडफ़ोड़ के चलते इमली बाजार में बंद कर दिया मार्ग
- 17 Jun 2022



