Highlights

इंदौर

तीन सालों व पत्नी पर किया हमला, चाकू के वार लगने से एक की हालत गंभीर

  • 09 May 2022

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भाई क ेसाथ मिलकर अपने तीन मुंहबोले सालों व पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वारदात रात 3 बजे अमृत पैलेस कॉलोनी में हुई। मामले में आरोपी जितेंद्र व योगेंद्र दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि जितेंद्र ने पत्नी नेहा के अलावा एक अन्य महिला को अपनी पत्नी बनाकर बाहर रखा है। इसी बात को लेकर नेहा और जितेंद्र और नेहा के बीच विवाद होता रहता था।
इसी विवाद में समझौता कराने के लिए नेहा के मुंहबोले भाई जितेंद्र श्रीवास, सुशील चौकसे व रंजीत बाथम कल शाम उज्जैन से उसके घर पर आए थे। नेहा के पति जितेंद्र व भाइयों के बीच रात को समझौते की बात हुई। इसके बाद तीनों नीचे हॉल में सो गए। उपर वाले कमरे में आरोपी जितेंद्र व उसका भाई योगेंद्र सोए थे।
रात को करीब 3 बजे दोनों भाई उठे और आरोपियों ने घर से ही चाकू और कैंची निकाले। इसके बाद तीनों के पास पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन व कंधों पर चाकू से वार किया। जब शोर सुनकर नेहा वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।