Highlights

इंदौर

तालाब में डूबे युवक का मिला शव

  • 03 Jun 2022

इंदौर। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक बुधवार दोपहर तालाब में डूब गया था, लेकिन उसका कल शाम तक पता नहीं चल सका। रात में उसका फूलकर उपर आ गया था।
सिमरोल के समीप मेमदी तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व डूबे युवक को ढूंढने की मशक्कत शुरू की। लेकिन गुरुवार को 24 घंटे बीतने के बाद भी तालाब में डूबे युवक की कोई खोज खबर नहीं थी। रात में शव फूलकर उपर आया तो युवक का पता चला। सिमरोल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। यहां लक्की चौहान निवासी लुनियापुरा  महू अपने कुछ दोस्तों के साथ मेमदी गांव के तालाब पर नहाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान तालाब में नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया। जिससे वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण व सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची व डूबे युवक की सर्चिंग शुरू की। वहीं देर शाम इंदौर से गोताखारों का दल भी तालाब पर पहुंचा व देर रात तक डूबे युवक की सर्चिंग जारी थी। लेकिन सफलता नही मिली तो गुरुवार सुबह से ही फिर सर्चिंग की गई लेकिन गोताखोरों की टीम को तालाब में डूबा युवक नहीं मिला। रात में शव तालाब में ही मिला।