हर्बल तेल के नाम पर की थी 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी
इंदौर। सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में साइबर पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल से गिरोह के मास्टरमाइंड सरगना डोसो उर्फ डोनटस को जल्द रिमांड पर लेकर इंदौर आएंगे। इंदौर में हुई ठगी के पास साइबर पुलिस द्वारा आरोपियों के कंपनी के खाते सीज कर दिए हैं। साइबर पुलिस द्वारा दिल्ली सहित अन्य बैंक खातों की जानकारी निकली जा रही है।
साइबर पुलिस द्वारा गिरोह के सरगना डोनट्स को दिल्ली से इंदौर लेकर आगे की जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी और उसकी गैंग के साथियों ने नेहरू नगर इलाके में रहने वाले युवक के साथ गंभीर बीमारियों में काम आने वाले हर्बल तेल के नाम पर ठगी की थी । गैंग का एक सदस्य नाइजीरियन जो तिहाड़ में बंद है।
साइबर पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू नागर द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह कुछ सालों पहले नाइजीरिया के रहने वाले डोनट्स नामक युवक से दिल्ली में मिला जिसके बाद उसे ठगी में एक बड़े हिस्से की बात डोनट्स ने गई गिरोह में अन्य सदस्य का अलग-अलग काम होता था वही सोनू बैंक फर्जी नाम पाते पर में खाते खुलवाता व वह कॉलिंग करने के लिए डाटा कहां से लाना है। यह सब गिरोह को मुहैया कराता था।
देश में कई जगह अलग-अलग तेल के नाम पर हो चुकी है ठगी
उत्तर प्रदेश में लिंगो लिक्विड ऑयल, इंदौर ऑइल, भोपाल में शांजा ऑयल, गाजियाबाद में केंसर की दवा का रॉ मटेरियल में नाम पर भारत में बैठे हुए नाइजीरियन गिरोह के लोग नए तरीके का जाल बिछा रहे हैं। जिसमें वह महंगा ऑयल बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। और सभी वह महंगी दवाइयां और वह गंभीर बीमारी बीमारियों की दवा बनाने का झांसा देकर अपने खातों में रुपए ट्रांसफर करा लेते हैं। ये आरोपी जरुरतमंद को डेढ़ से 2 लाख लीटर की बात करते हैं और उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरी जानकारी भी देते हैं।
दसवीं पास है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू सिर्फ 10वीं पास है। गौतम बुध्द नगर में रहते हुए उसकी पहचान जगदीश और नाइजीरियन युवक ङोसो से हुई। जिसके बाद दोनों ने सोनू को अपने गिरोह में शामिल कर लिया। इन्होंने मुंबई के भायंदर में कई अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। पुलिस सभी बैंक खातों की जानकारी निकाल रही है।
इंदौर
तिहाड़ जेल से नाइजीरियन को लाएंगे रिमांड पर
- 04 May 2022



