Highlights

इंदौर

दवाई लेने गए युवक से मारपीट, रुपए छिनने का भी आरोप

  • 02 Jan 2023

इंदौर। दवाई लेने के लिए गए एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। मामले में उसने पुलिस में केस दर्ज कराया है, वहीं रुपए छिनने का आरोप भी लगाया है।  घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र के ओम सांई राम रेस्टारेंट के समीप की है। यहां केशव सिलावट अपने दोस्त के साथ मेडिकल पर दवाई लेने जा रहा था तभी अजय, मनीष  भाट, चिंकी, रितिक ने केशव सिलावट ने रोका और गालियां देना शुरू की। केशव ने गालियां देने से मना किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी।  केशव ने जानकारी अपने पिता को दी और भंवरकुआं थाना पहुंचकर रिपोर्ट पिता के साथ लिखवाई। केशव ने पुलिस को बताया कि उसके 600 रु. भी मारपीट के दौरान निकाल लिए गए हैं, लेकिन पुलिस ने रुपए छीनने से इंकार किया है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हजारों रुपए की शराब जब्त
इंदौर। नए वर्ष की पार्टी के लिए एक तस्कर अवैध रूप से दारू सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस ने बदमाश के पास से 10 हजार रुपए से अधिक की दारू बरामद की। विजय नगर पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 54 वाइन शॉप के पास आरोपी पिंटू राजपूत अंग्रेजी शराब की 10 बोतल ले जा रहा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एक अन्य मामले में विजय नगर पुलिस ने आरोपी रवि धारूआ निवासी निरंजनपुर के पास से 21 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है।

श्वान के बच्चे के कान काटे, केस दर्ज
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में श्वान के बच्चे के कान कैंची से काटने के मामले में पीपुल्स फार एनिमल के पदाधिकारी की शिकायत बाद चंदननगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीपुल्स फार एनिमल अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत बाद पप्पू साहू,मारुति पैलेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पप्पू ने सड़क पर खेल रहे श्वान के बच्चे को पकड़कर उसके दोनों कान कैंची से काट दिए। खून से लथपथ श्वान का बच्चा सड़क पर घूम रहा था।  जैन को फोन पर इसकी शिकायत मिली उसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला को धक्का देकर मंगलसूत्र उड़ाया
इंदौर। एक महिला को धक्का देकर बदमाश उसके गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ा ले गए। घटना कनाडिय़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि आलोक नगर में रहने वाली शिखा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की शाम वह ग्रीन एवेंन्यु कॉलोनी के गेट के सामने से गुजर रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर गिराया और भाग निकले। मैं उठी और देखा की गले में पहनी सोने का मगंलसूत्र गायब था। बाइक सवार का पीछा किया पर वह भाग निकले। मामले में पुलिस आसपास लगे सिसिटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

युवती से छेड़छाड़
इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ बदमाश ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे चाकू से धमकाया। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूटीकोठी चौराहे के वहा से गुजर रही थी। तभी लक्ष्मण मीणा ने ने उसका रास्ता रोककर बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया युवती ने विरोध किया तो चाकू निकालकर उसे धमकाने लगा। युवती ने शोर मचाया तो भाग निकला।