इंदौर । दशहरा महोत्सव समिति ने रावण के पुतले का निर्माण शुरू कर दिया है।इंदौर सहित देवास और खरगोन के कारीगर रामबाग स्थित एक निजी स्कूल में 111 फीट ऊंचे रावण का पुतला बना रहे है। रावण के 10 सिर बन रहे और धड़ बन रहा है।250 फीट की लंका का निर्माण दशहरा मैदान पर होगा।
यह जानकारी देते हुए दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिय़ा और अध्यक्ष पिंटू जोशी ने बताया कि कारीगर कपड़ा,बांस,लकड़ी एवं अन्य चीजों से रावण का पुतला तैयार कर रहे है।इस बार किसी महामारी का साया नही है इसलिए सब मे उत्साह अधिक है। दशहरा मैदान का रावण दहन होलकर युग से हो रहा है।शुरूआत में 30 फीट का बनता था,लेकिन अब 100 फीट से अधिक का।रावण दहन के पहले प्रताप प्रतिमा चौराहा से विशाल शोभा यात्रा निकलती है,जिसमे राम,लक्ष्मण,हनुमान और वानर सेना होती है।परंपरानुसार होलकर स्टेट की गादी लगती है। राम रावण युद्ध होता है।आतिशबाजी होती है,उसके बाद रावण के पुतले और लंका का दहन किया जाता है।
इंदौर
दशहरा मैदान पर होगा 111 फीट का रावण के पुतले का दहन
- 27 Sep 2022