इंदौर। एक महिला को पुलिस ने तलाश किया तो वह अपने से दस साल छोटे प्रेमी के साथ मिली। पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई तो रेलवे पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए प्रेमी के साथ पकड़ लिया और इंदौर ले आई। यहां पर महिला ने पति के साथ जाने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।
रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि रतलाम के एक व्यक्ति ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पत्नी को इंदौर में रहने वाली बहन के यहां जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था, लेकिन वह इंदौर नहीं पहुंची। महिला के ट्रेन में लापता होने की घटना को जीआरपी के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और उसकी तलाश के लिए एक टीम बनाई। टीम ने मशक्कत करते हुए जब महिला की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह भाव नगर में है। इस पर एक टीम ने जाकर भावनगर में महिला को ढूंढा तो वह एक युवक के साथ मिली। इस पर पुलिस दोनों को इंदौर ले आई। यहां पर महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि युवक उसका प्रेमी है, जो उससे दस साल छोटा है। पुलिस ने महिला के पति को बुलाया तो उसने बताया कि उसके 3,6 और 9 साल के तीन बच्चे हैं। महिला को जब पुलिस ने पति के साथ जाने का कहा तो महिला नो इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही।
इंदौर
दस साल छोटे प्रेमी के साथ मिली महिला, पति ने इंदौर पहुंचाया था, भावनगर जा पहुंची
- 11 Jun 2022



