Highlights

इंदौर

दो कलयुगी बेटे- अपने- अपने पिता को किया घायल

  • 13 May 2022

एक ने किया ब्लेड से हमला, दूसरे ने शराब पीने स रोका तो की मारपीट
इंदौर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो कलयुगी बेटों की करतूत सामने आई है। एक ने जहां रुपयों का पूछने पर पिता पर ब्लेड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तो वहीं दूसरे ने बुजुर्ग पिता के द्वारा शराब पीने से रोकने पर उन्हें बुरी तरह पीट दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहली घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने देवीङ्क्षसह पिता नीमचन्द्र रवेलिया निवासी वाल्मीकि नगर की शिकायत पर बेटे दीक्षित उर्फ टन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे कपड़े धोने जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब से रुपए निकाल लिए। वो बेटे पर चिल्लाए तो उसने गाली-गलौज की और फिर ?लेड लेकर आया व हमला कर दिया। उनके कंधे में चोट आई व खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी ने धक्का दे कर गिरा दिया, जिससे पीठ पर चोट आई।
एक और बेटे की करतूत सामने आई है। बाबू गली महू में रहने वाले एक वृद्ध को उनके बेटे ने पीट दिया। मथुरा प्रसाद (77) की शिकायत पर बेटे राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनका बेटा शराब पीता है। उन्होंने शराब पीने से मना किया। इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज की और उनको पीट दिया।
बदमाशों ने किया तीन युवकों पर चाकू से हमला
बीती रात बदमाशों ने तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार फैजान पिता रफीक निवासी मॉडर्न विलेज, साहिल पिता रशीद और प्रेम पिता भैयालाल साहू दोनों निवासी प्रताप नगर को घायल हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया है। उसे अस्पताल लेकर आए साहिल ने बताया कि आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह नई बाइक लेकर आए थे। बाइक लेकर वह लोहा मंडी में चाय दुकान पर रुक गए। इसी दौरान वहां बाइक सवार आरोपी आए। कुछ देर वहां पर खड़े होकर नई बाइक के बारे में बात करते रहे। इसके बाद रुपयों की मांग की। उनका कहना था कि नई बाइक खरीदी है। उन्हें मिठाई नहीं खिलाएंगे। इसके लिए उन्हें रुपए दे दें। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। तीनों युवकों को चाकू मारने और पीटने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी से वहां से भाग गए। पुलिस अब गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
जीजा ने साले को मारा चाकू
जय ङ्क्षहद नगर में एक युवक को उसके जीजा ने चाकू मार दिया। अजय पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा राहुल मालवीय निवासी कुम्हारखाड़ी ने हमला किया है। आरोपी कल उनके घर पर आया और बहन दीपिका के साथ में मारपीट करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसके सिर पर मार दिया।