Highlights

इंदौर

दो कलयुगी बेटों की करतूत- एक ने वृद्ध को घर से निकालना चाहा, दूसरे ने पिता को पीटा

  • 21 Jul 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर दो कलयुगी बेटों की करतूत सामने आई है, जिन्होंने अपने वृद्ध पिता को परेशान कर दिया। एक ने पिता से घर अपने नाम करा लिया और उन्हें घर से निकल जाने का कहा, जबकि दूसरे ने पिता को पीट दिया।
पहला मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मारुति राव सोलंकी पिता मिश्रीलाल (83) निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर बेटे भूपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके दो लड़के गोविन्द व दूसरा भूपेन्द्र है। भूपेन्द्र करीब 6 माह से परेशान कर रहा है। उसका कहना है कि घर छोड़कर चले जाओ यह घर उसने अपने नाम पर करा लिया है। उन्होंने घर से जाने से इनकार किया तो आरोपी ने खाना देना बंद कर दिया। वह किसी तरह से अपना काम चला रहे हैं। इसके बाद भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़़ा। आए दिन उनके साथ गाली-गलौज किया करता है। इससे वह परेशान हो गए हैं। कल थाने आकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ सीनियिर सिटीजन रुल्स के तहत केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।
इसी प्रकार जूना रिसाला में वृद्ध को बेटे ने पीट दिया। खाना बनाने की बात पर मारपीट कर दी। शमीम खिलजी (59) की शिकायत पर पुलिस अब बेटे शावेज के खिलाफ केस दर्ज किया है। खाना देने की बात पर उसका बेटे से विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ने क्रिकेट बैट से उनके साथ में मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी दी।