इंदौर। पलसीकर चौराहे पर एक बदमाश कपड़े देखने के बहाने दुकान में घुस गया और दुकान मालिक को कटार दिखाकर धमकाने लगा। दुकानदार बाहर की तरफ भागा और चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस को बुला लाया। पुलिस ने उसे पकड़कर जूनी इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला पलसीकर चौराहे के पास श्रीकृष्णा एवेन्यू का है। यहां वासु डिजाइनर शॉप पर अभिषेक निवासी उषा नगर कपड़े खरीदने पहुंचा। उसने दुकान संचालक से कपड़े दिखाने को कहा। यहां कपड़े महंगे बताने की बात पर दुकानदार से बहस करने लगा। विवाद बढ़ा तो अभिषेक ने अपने बैग में रखी कटार निकाली और दुकानदार के साथ वहां मौजूद महिला स्टाफ को धमकाने लगा।
तभी दुकानदार बाहर आया और चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एसआई अयूब खान व यातायात पुलिसकमिर्यो से मदद मांगी। यहां से पुलिसकर्मी दुकानदार के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने अभिषेक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने डायल 100 बुलाकर पुलिस को सौंप दिया। जूनी इंदौर पुलिस ने उस पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
इंदौर
दुकान में घुसे बदमाश को पकडऩे भागे जवान, कटार के साथ पकड़ा
- 26 Apr 2022



