Highlights

इंदौर

दुखों से छुटकारा दिलाती है श्री  गणेश पुराण कथा

  • 02 Sep 2022

सहज और सरल होना सबसे कठिन है-  कथा व्यास पंडित राजेश ऋषिराज
इंदौर । विध्न हरता  श्री गणेश   सबकी बिगड़ी बनाते है, इसलिए सारे देवी देवता उनकी आराधना करते है।दुखों से छुटकारा दिलाती दिलाती है श्री गणेश पुराण कथा। उक्त उदगार कथा व्यास पंडित राजेश ऋषिराज के है,जो उन्होंने खजराना गणेश मंदिर के कंचन हाल में चल रही  संगीतमय  श्री गणेश पुराण कथा के दूसरे दिन उपस्थित गणेश भक्तो के समक्ष  कहे।कथा का आयोजन श्री गणपति मंदिर ,खजराना ,प्रबंध समिति की ओर से हो रही है। श्री गणेश पुराण कथा में विभिन्न कलाकार भोलेनाथ,पार्वती और श्री गणेश  के स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की ,जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या  में भक्तगण उपस्थित हुए।

मातृशक्तियों ने ऋषियों का पूजन कर किया ऋषि पंचमी का उद्यापन
इंदौर। कृष्णाश्रय भागवत सेवा मंडल द्वारा गुरुवार को पंचकुइया स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन का आयोजन किया गया। जिसमे 75 महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया। वही 1100 मातृशक्तियों का समागम हुआ। मंडल के प्रमुख प्रमोद जोशी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे आयोजन की शुरूआत महामण्डलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज के सानिध्य मे इसमें महिलाओं ने परंपरानुसार सप्त ऋषियों,षोडश मातृकाओं तथा नवग्रह देवताओं का पूजन अर्चन वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच किया। हवन में सामूहिक आहुतियां अर्पित की गईं, वही पंडितो का पूजन कर दक्षिणा दी गयी । आरती भी की गई,इस अवसर पर महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि ऋषि पंचमी पर अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांग कर व्रत विधान किया जाता है.सभी स्त्री-पुरुष सप्त ऋषियों के लिए व्रत करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करे, पितरों के नाम से दान करके भी रुके हुए कामों में सफलता मिल जाती है, इस व्रत को करके घर मे सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है, धन-धान्य की वृद्धिहोती है।  

भगवान श्री देवनारायणजी महोत्सव, गुर्जर समाज धूमधाम से मनाएगा
इन्दौर। गुर्जर समाज इन्दौर के संरक्षक देवीलाल गुर्जर शेतुर,  गोपालसिंह गुर्जर, श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट इन्दौर के प्रबंधक लच्छीराम गुर्जर ने बताया कि प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी गुर्जर समाज भगवान श्री देवनारायणजी का महोत्सव शुक्रवार 2 सितंबर 2022 को धुमधाम से मनायेगा। श्री देवनारायणजी मंदिर रामलक्ष्मण बाजार जवाहर मार्ग इन्दौर पर रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक  महेश ठाकुर की विशाल भजन संध्या रात्रि जागरण रखा गया है।  मंदिर ट्रस्ट के शीतल रावत एवं कुकालाल गुर्जर ने सभी देवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आतिथ्य में होगा देशभक्ति पूर्ण आयोजन
 इंदौर । नगर के विधार्थियो में देशभक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान 2 सितंबर ,शुक्रवार को सुबह 10 बजे रेसकोर्स रोड स्थित  खेलप्रशाल में भव्य आयोजन कर  रहा है,जिसमे 70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक बच्चे एक साथ सामूहिक रूप से  राष्टगीत वन्देमातरम का गायन करेंगे। यह जानकारी देते हुए   हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान  इंदौर के अध्यक्ष तथा आयोजन समिति के प्रमुख  राधेश्याम शर्मा गुरुजी और  आईएमसीटीएफ के चेयरमैन विनोद अग्रवाल  ने बताया कि यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है,जिसे नाम दिया तेरा वैभव अमर रहे मां।  कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान,राज्यपाल  मंगुभाई पटेल,आईएमसीटीएफ के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंतसिंह  कोठारी अतिथि बतौर शामिल होगे।  कार्यक्रम संयोजक मंजूषा जौहरी,सुमित सूरी और मयूरेश पिंगल ने बताया कि इस मोके  पर  75 क्रांतिकारियों के जीवन पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन होगा।