इंदौर। खुड़ैल गांव में तेंदुआ नजर आया है। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में दो ग्रामीण बुरी तरह से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं तेंदुए की सर्चिंग शुरू की, लेकिन रात तक वह नहीं मिला। अब सुबह से फिर उसकी तलाश की जाएगी।
घटना सोमवार दोपहर की है। खेतों में ग्रामीण काम कर रहे थे। इस दौरान तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण घबरा गए और खेतों में उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान तेंदुए ने ग्रामीण शाकिर पर हमला कर दिया। यह देख फरीद ने उसे बचाने की कोशिश की, मगर तेंदुए ने फरीद को भी पंजा मार दिया और दूसरे खेतों की तरफ भाग निकला। घटना के बाद वनकर्मी रात आठ बजे तक तेंदुए की सर्चिंग करते रहे। मंगलवार सुबह फिर सर्चिंग की जाएगी।
इंदौर
दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, रात तक चली रही तेंदुए की सर्चिंग
- 29 Nov 2022