इंदौर। मंगलवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे और धूप खिली। सुबह के समय हल्की ठंड का असर रहा, वहीं धूप निकलने के बाद ठंड का असर कम हुआ। गौरतलब है कि शहर में सोमवार को बादल छाए रहे और दिन में धूप भी निकली। दिन में अधिकांश समय हवाएं शांत रही।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले दो दिन हल्के बादल ही छाए रहेंगे और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती घेरा बना हुआ। इसके प्रभाव से अगले एक से दो दिन प्रदेश के दक्षिणी हिस्सा जिसमें छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बैतूल, खंडवा, खरगोन, झाबुआ में कही-कही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
इंदौर में अगले दो दिन तक हल्के बादल ही छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो से दिन में मध्य भारत से मानसून के विदाई की स्थितियां बनना शुरू हो जाएगी। इंदौर से अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में मानसून विदा होता है। इस वर्ष मानसून के अपने निर्धारित समय पर ही विदा होने की संभावना है। इंदौर में इस वर्ष मानसून सीजन में सबसे अधिक बारिश हुई है। मौसम क्या है बता भी इंदौर में अगले कुछ दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। सिर्फ हल्की छुटपुट वर्षा ही होने की संभावना है।
इंदौर
दो दिन छाए रहेंगे हल्के बादल
- 28 Sep 2022