इंदौर। दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट भी मार दी गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।
गांधी नगर पुलिस के अनुसार पप्पू चौधरी, अरिहंत नगर की रिपोर्ट पर विशाल और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है, जबकि विशाल राठौर की रिपोर्ट पर पप्पू चौधरी, अभिषेक चौधरी, विनय चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पप्पू चौधरी का भानजा विनय पास में ही रहता है। उसने बताया कि चौकीदार ने मेरे साथ मारपीट की है। इस मामले को निपटा दिया था, लेकिन बाद में विशाल और उसके साथी आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पप्पू को पीट दिया, साथ ही बीच-बचाव करने आए अभिषेक को भी ईंट मार दी। विशाल का आरोप है कि अभिषेक चौधरी घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था, जब उसे मना किया, तो परिवार ने ईंट से हमला कर दिया। दोनों गुट में ईंटें चलने के बाद तीन- चार लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां भी झगड़ा
इसी प्रकार एरोड्रम पुलिस ने शुभम बछानपुरे की रिपोर्ट पर गणेश, सुमित और विशाल पगारे के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि गणेश की रिपोर्ट पर शुभम और मयूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों गुटों में पुराने झगड़े को लेकर मारपीट की गई। बाणगंगा पुलिस ने लालसिंह वर्मा, रेलवे क्रासिंग के पास की रिपोर्ट पर आकाश और रितिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी के रिश्तेदार माखन को आरोपियों ने मोटरसाइकल से टक्कर मार दी। जब विरोध किया, तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी गई।
इंदौर
दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई मारपीट
- 29 Nov 2022