Highlights

इंदौर

दंपती से मारपीट

  • 29 Jul 2022

इंदौर। एक युवक और उसकी पत्नी को रिश्तेदारों ने पीट दिया। कान्हा पिता मंशाराम निमोदिया निवासी रेणुका टेकरी की शिकायत पर खुड़ैल पुलिस ने मीशा उर्फ मनीषा, पप्पू और रेखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कान्हा ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी संगीता ने मेरे भाई की पत्नी मनीषा को समझाया कि फैक्टरी में गैर लोगों से हंसी-मजाक मत किया कर। इसी बात को लेकर आरोपियों ने फरियादी, उसकी पत्नी से विवाद किया और दोनों को पीट दिया।
पति ने पीटा
एक महिला को पति ने पीट दिया। वह मायके चली गई थी। इससे नाराज आरोपी ससुराल पहुंचा और पत्नी को पीट दिया। एरोड्रम पुलिस ने बताया कि शिवानी पति विजय उर्फ लाला गिरि निवासी सुविधि नगर की शिकायत पर पति विजय उर्फ लाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिवानी ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके साथ मारपीट की। वह मायके कृष्णबाग कॉलोनी गई थी। पति नशे में वहां आया व विवाद करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने पीट दिया। उसे धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा।