Highlights

इंदौर

दो मजदरों की मौत में केस दर्ज

  • 05 Nov 2022

इंदौर। गत दिनों ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में काम के दौरान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने इनसाइड इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल की छत और दीवारों पर फैब्रिक लगाने का काम चल रहा था। वहां लगा मचान अचानक गिर गया। उस पर काम करने वाले शैलेंद्र, भगवानदास, धीरज ,अवधेश उचाई से गिर गए थे। इनमें अवधेश और धीरज की मौत हो गई। जबकि बाकी तो मजदूरों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच माना कि साइट इंजीनियर अकास्टिकल सरफेस प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर तमिल नाडु ने सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए। जिसकी वजह से हादसा हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

कॉलेज छात्रा को ट्रक ने चपेट में लिया मौत, सहेली घायल
इंदौर। शुक्रवार की शाम को किशनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राऊ चौराहा स्थित गुरुकृपा होटल के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि निहारिका सिंह पिता जितेंद्र सिंह पंवार निवासी राधाकुंज देवास इंदौर के मेडिकेप्स कालेज में पढ़ाई करती थी। वह अपने सहेली प्रज्ञा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर कालेज से घर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह राऊ बायपास चौराहा पर गुुरुकृपा होटल के सामने पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को राह चलते लोगों ने तत्काल एक निजी अस्पताल मेवाड़ा पहुंचायसा, जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरो ंने निहारिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी सहेली प्रज्ञा का इलाज चल रहा है।