इंदौर। अलग-अलग स्थानो पर चाकूबजी की घटनाओं में तीन लो ग घायल हो गए। एक घटना गौतमपुरा में हुई, जहां दो युवकों को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी रिश्तेदार ने बात करने के लिए युवक को बुलाया और वहां पर उसे चाकू मार दिया। घायलों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।
आरोपी शुभम और घायल सुनील दोनों साड़ू भाई हैं। वह अपने दोस्तों के साथ चंद्रावती गंज गया था। वहां पर शुभम ने चाय पीने बुलाया। वहां पर पहले सुनिल को चाकू मारा, इसके बाद जब दोस्त उसे बचाने के लिए आया तो उसे भी चाकू मार दिया। पुलिस अब घायलों के बयान लेकर कार्रवाई कर रही है।
इसी प्रकार अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि शुभम डाबी पिता विष्णु निवासी उषा नगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को बताया कि कल उषा नगर चौराहे के पास में तीन आरोपी मिल गए थे। उससे अकारण ही विवाद करना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया आरोपियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। उधर, विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपी ने शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया। संजय परमार पिता रामप्रसाद निवासी बडी भमौरी की शिकायत पर राहुल चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया की आरोपी बड़ी भमौरी में मिल गया था। पुराने विवाद को लेकर उसके साथ में गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शराब की बॉटल सिर पर मारकर घायल कर दिया। भाई अजय परमार ने बीच बचाव किया तो आरोपी वहां से धमकाते हुए भाग गया।
इंदौर
दो युवकों पर चाकू से हमला, अलग-अलग स्थानो पर चाकूबाजी में तीन घायल
- 26 Sep 2022



