Highlights

इंदौर

दो लड़कियों से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

  • 07 Jan 2023

इंदौर। महू थाना क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों ने राह चलते दो लड़कियों को रोका और छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर महू टीचिंग ग्राउंड के पास की है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय पीडि़ता अपनी सहेली के साथ जा रही थी तभी वाहिद पिता जिब्राइल खान और अमन खान दोनों निवासी बंडा बस्ती महू ने रोका और कहां की तुम हमसे शादी कर हमारा धर्म अपना लो। किशोरी ने विरोध किया तो वाहिद खान ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा इसी बीच सहेली ने शोर मचाया तो अमन ने उसके साथ गंदी हरकत की फिर दोनों ने धमकाया कि अगर तुमने हमारी बात नहीं मानी तो तुम दोनों को समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे और जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाग गए। महू पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354 पोक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 20019 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।