नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जांच में सामने आाय है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।
क्राइम ब्रांच ने 21 विदेशी हथियार बरामद किए। जिनमें सब-मशीन गन, PX-5.7 पिस्तौल, PX-3 पिस्तौल, शैडो CZ पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, टॉरस पिस्तौल और वाल्थर पिस्तौल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्तौल का बरामद होना चिंता का विषय है, क्योंकि इस पिस्तौल का इस्तेमाल विशेष रूप से स्पेशल फोर्सेज द्वारा किया जाता है।
इस मॉड्यूल को दिल्ली के वॉल सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन हथियारों को पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। ये हथियार पाकिस्तान के जरिए नेपाल बॉर्डर होते हुए आते थे। इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को आपूर्ति की जा रही थी।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
दिल्ली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: इंटरनेशनल आर्म्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार और 21 विदेशी हथियार बरामद
- 25 Mar 2026



