नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र स्थित शकूरबस्ती और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर जे एक्सटेंशन इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के शकूरबस्ती इलाके में आग की सूचना दमकल विभाग को करीब 11:15 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सैकड़ों झुग्गियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। कई परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।
साभार नवभारत टाइम्स
देश / विदेश
दिल्ली में आग का तांडव: शकूरबस्ती में जलकर खाक हुईं सैकड़ों झुग्गियां, लक्ष्मी नगर में भी हड़कंप
- 25 Apr 2026



