Highlights

इंदौर

देवर ने की मारपीट

  • 20 Jun 2022

इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसके देवर ने पीट दिया। आरोपी नशे की हालत में घर पर आया और भाभी को घर से निकल जाने के लिए बोला, मना करने पर उसे पीट दिया। दीपाली पति धर्मेन्द्र लहरी निवासी पाटनीपुरा नारायण सेठ क्पाउंड की शिकायत पर गजेन्द्र के खिलाफ दर्ज किया है। दीपाली ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके काका ससुर का लड़का है। कल गजेन्द्र शराब पीकर आया और उसे बोला कि घर से बाहर निकल। उन्होंने घर से बाहर जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर गजेन्द्र ने गाली- गलौज किया। विरोध करने पर पीट दिया। पति ने आकर बीच-बचाव किया है।

मुंहबोले भाई ने की छेड़छाड़
इंदौर। जिस युवक को अपना भाई समझकर युवती राखी बांधती थी, उसी मुंहबोले भाई ने युवती के साथ हरकत कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामला लसूडिय़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 16 जून को युवक ने पीडि़ता को घर पर अकेला देख उसके साथ गलत हरकत की थी। पीडि़ता ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच वर्ष से वह आरोपी से परिचित है। उसे वह मुंहबोला भाई मानकर हर साल राखी बांधती तो वहीं भाई दूज का टीका भी लगाती है। इसके चलते युवक की पीडि़ता के घर तक एंट्री थी। 16 जून को वह उसके घर आया और उससे 100 रुपए मांगे। इस पर पीडि़ता ने उसे रुपएदे दिए। इसके बाद वह घर चला गया। बाद में दोबारा आया व पानी पीने का बोला। उसके बाद मेरे कमरे घुस दरवाजा बंद कर दिया और बुरी नीयत से पीडि़ता के दोनों हाथ पकड़ छेड़छाड़ करने लगा। अचानक हुई घटना से युवती घबराई और जोर से चिल्लाई। चीख सुन आरोपी दरवाजा खोल भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

किशोर को मारा चाकू
इंदौर। चाकूबाजी की एक जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे हुई। यहां एक किशोर को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मोहित बाली (17) निवासी बापू नगर की शिकायत पर पुलिस ने सागर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ ब्रिज के नीचे खड़ा था। आरोपी वहां पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। एक अन्य विवाद जयहिंद नगर का है। भरत टटवारे (24) निवासी जय हिन्द नगर की शिकायत पर मंगल ऊंटवाल, जयेश और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।