इंदौर। एरोड्रम पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी है जो जिम संचालक राहुल ज्ञानी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाना चाहती थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया था। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक नेहरु नगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने एक वकील के इशारे पर पूरा षडय़ंत्र रचा था। वह राहुल को काफी पिलाने के बहाने 60 फीट रोड़ स्थित न्यू जेल कैफे ले गई और दूसरे दिन रेप का आरोप लगा दिया। महिला ने पहले एमआइजी थाना में रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की। लेकिन टीआइ अजय वर्मा द्वारा इन्कार करने पर एरोड्रम थाने जा पहुंची। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया तो उसमें संदिग्ध चेटिंग मिली जिसमें वह फर्जी एफआइआर के बारे में बात कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने महिला की तलाश में नेहरुनगर में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गई। उसके द्वारा बताया पता ही फर्जी निकला।
दुष्कर्म पीडि़ता को धमकी
इंदौर। लव जिहाद की शिकार युवती को धमकी मिली है। उसने पुलिस आयुक्त को शिकायत की है। श्रीनगर निवासी 24 वर्षीय पीडि़ता ने तीन दिन पूर्व आरोपित मोहम्मद वासिल के खिलाफ एमआइजी थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद आरोपित उसे धमका रहे है। पीडि़ता के साथ शाहबाज नाम युवक दुष्कर्म भी कर चुका है।
गाड़ी टकराने को लेकर विवाद, दो के सिर फोड़े
इंदौर। महू के शहर के व्यस्तम मार्केट धान मंडी चौकी के पास गाड़ी टकराने की बात को लेकर युवकों में जमकर मारपीट हो गई। एक युवक ने कड़ा मार कर 2 युवकों का सिर फोड़ डाला। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई तभी यहां मौजूद ट्रैफिक जवान विक्की मोरे ने मारपीट की घटना को देखते हुए मामले को शांत करवाया। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों युवकों को थाने ले गई। कोतवाली थाने के स्ढ्ढ मेहताब सिंह ने बताया कि गाड़ी टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान इब्राहिम और कासम नामक व्यक्ति को चोट आई है। जिसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच जारी है। मारपीट करने वाले नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



