इंदौर। एक युवक से उसका दोस्त बाइक चलाने के लिए ले गया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी उसने वापस नहीं की। इस पर युवक ने पुलिस की शरण लेते हुए अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। खुडैल पुलिस ने बताया कि चंदन मीणा निवासी सागर की शिकायत पर हुकूम जाट निवासी कन्नौद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चंदन ने पुलिस को बताया कि आरोपी करीब 8 महीने पहले उसके पास आया था। उसे कुछ काम था उसने उसकी मोटरसाइकिल मांगी थी और काम पूरा होने पर लौटाने की बात कही थी। आरोपी हुकुम इसके बाद मोटरसाइकिल नहीं लौटा रहा था। कई बार उससे कहा तो वह टालने लगा। वह अब धमकियां भी देने लग गया था। जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया।
इंदौर
दोस्त ने दिया धोखा, बाइक ले गया, लौटाई नहीं
- 31 Dec 2022