Highlights

इंदौर

दोस्ती में दिया धोखा, किया दुष्कर्म, दो बच्चों की मां ने दर्ज कराया प्रकरण

  • 09 Dec 2022

इंदौर। फ्रेंडस-डे पर शादीशुदा महिला की एक युवक से सयाजी होटल में पहचान हुई, इसके बाद दोनों का मिलना जुलना हुआ। बाद में उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। अब पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली है।
महिला पुलिस ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर रोहित रिचर्डस सिंह निवासी सतना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया  कि वह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसकी फ्रेंडस वाले दिन सयाजी होटल में रोहित से जान पहचान हुई थी। इसके बाद उसने दोस्ती कर ली और मिलना जुलना शुरू हो गया। इसके बाद उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी करने से मुकर गया। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली।