इंदौर । इंदौर शहर से निकलतें ही धार रोड़ के समीप सिरपुर तालाब के सामने कुड़े-कचरों का ढेर दिखाई देता था। शहर में प्रवेश करते ही विशेष साफ-सफाई दिखती थी। सिरपुर तालाब के सामने कचरों का ढेर दिखाई देने से शहर की छवि भी प्रभावित हो रही थी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा ने पहल करते हुये पंचायत तथा जिला पंचायत के अमले के माध्यम से विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने दिखाई दे रहें हैं। अब इस क्षेत्र में अस्त-व्यस्त फैले कचरे के ढेर अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। आस-पास की दिवारों को खुबसुरती देने के लिये रंगाई-पुताई कराई गई है। बताया गया कि कुड़े-कचरे को हटाने के लिये बाक पंचायत एवं एचएमएस की टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विगत 15 दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कचरे के ढेर हटाये गये। साथ ही रहवासियों और राहगीरों को कचरा इधर-उधर न डालने के लिए समझाया जा रहा है। इसका परिणाम धार रोड सिरपुर तालाब के सामने दिखाई दे रहा है। जहां पहले जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे थे, वहां अब सफाई देखने को मिल रही है। पंचायत द्वारा घर-घर से कचरा संग्रहण एवं क्षेत्र की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस काम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में पूर्व सरपंच सोहराब पटेल, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत की टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
इंदौर
धार रोड़ पर अब नहीं दिखाई देगा कुड़े-कचरों का ढेर
- 23 Apr 2022



