Highlights

इंदौर

नकदी और जेवरात ले भागे चोर, सूने मकानों को निशाना बनाकर बोला धावा

  • 09 Sep 2022

इंदौर। चोरों ने सूने मकानों से नकदी और जेवरात उड़ाते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया।
लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक, हेमंत नन्नावरे निवासी सिंगापुर ग्रीन व्यू ने बताया कि 5 सितंबर को घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और एक जोड़ी चांदी की पायजेब, पीतल की छह मूर्तियां, मंदिर में रखे चांदी के सिक्के, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन, सोने का मंगलसूत्र व नकदी 25 हजार रुपये चुरा ले गए। इसी तरह रामकृष्ण गुर्जर निवासी सैटेलाइट जक्शन ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 5 सितंबर को घर का ताला तोड़कर बदमाश चांदी की चार पायल, चार जोड़ी बिछिया, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दो हाथ घड़ी और नकदी 12 हजार चुरा ले गए। दोनों मामले में शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।