नगर निगम अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस सचिव ने की शिकायत
इंदौर। नगर निगम चुनाव में करीब महीनाभर बाकी है और उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। चुनावी माहौल नजर आने से पहले अचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगने लगे हैं। आने वाने निगम चुनाव से पहले इंदौर में आचार संहिता उल्लंघन की पहली शिकायत कांग्रेस की और से दर्ज हुई है। नगर निगम के अधिकारियों पर ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।
कांग्रेस ने शिकायत की है कि निगम अधिकारियों द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी खर्च से भाजपा की केंद्र सरकार एंव मुख्यमंत्री का प्रचार प्रसार पोस्टर लगाकर किया जा रहा हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत क्रमांक-04/ दिनांक 6/06/22 में उक्त आरोप लगाए गए हैं। यादव ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के पांच दिन बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्य मार्गों के यूनीपोल पर लगे भाजपा के होर्डिंग नहीं हटाये हैं। राजकुमार ब्रिज स्थित यूनीपोल एंव एलआईजी चौराहें पर यह होर्डिंग लगे हुए हैं।
यादव ने निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज कराकर संबंधित जिÞम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने के की मांग की है। साथ ही निगम के अधिकारियों की सूची भी आयोग को दी है। सूची में ऐसे तमाम अधिकारियों के नाम दर्ज है जो इंदौर में 10 साल या अधिक समय से पदस्थ हैं। इन सभी के तबादले की मांग भी की गई है।
इंदौर
नगरीय निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की पहली शिकायत दर्ज
- 07 Jun 2022