Highlights

इंदौर

नागपंचमी पर वन अमले सपेरों से 10 सांप बरामद किए

  • 03 Aug 2022

इंदौर। नाग पंचमी पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने महू में दस सांपों को सपेरों से मुक्त करवाया है। डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि वन विभाग के एसडीओ कैलाश जोशी के निर्देशन में सपेरों को पकडऩे के निर्देश प्राप्त हुए थे।
जहां पर कोमल पालीवाल, लीला कृष्ण शर्मा, नितेश डाले, महेंद्र कुमावत, विष्णु काले, विवेक सिंह ने एक टीम बना कर सुबह से शाम तक शहर में सपेरों को ढूंढने का अभियान चलाया। डिप्टी रेंजर जोशी ने बताया कि मंगलवार को नाग पंचमी पर सपेरे सांप को घर-घर जाकर दूध पिलाते हैं। शाम तक वन विभाग की टीम ने दस सांपों को पकड़ा, जिन्हें दोबारा जंगल में छोड़ेंगे। सपेरों को समझाइश दी गई है कि यह जंगली जीव है। इन्हें जंगल में ही रहने दो अगर दोबारा सांप पकड़ते हुए दिखाई दिए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।