सीएम के प्रस्तावित दौरे के चलते सौंदर्यीकरण पर जोर
इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा कल से एक बार फिर शहर की सड़कों पर लगे हुए बैनर पोस्टर हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान को सारे शहर में शुरू किया गया है। नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों के किनारे, बिजली के खंभे, रोड डिवाइडर और विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास तथा चारों ओर लगे हुए बैनर पोस्टर होर्डिंग हटाने का अभियान शनिवार से शुरू कर दिया। शनिवार को दिन में निगम के द्वारा कुछ स्थानों पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इसके बाद रात में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जहां भी जिस भी व्यक्ति अथवा संस्था के द्वारा इस तरह के सामग्री लगाई गई थी उन्हें हटाकर जब्त कर लिया गया। नगर निगम की ओर से शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए निजी जमीन पर भी होडिंग लगाने के लिए अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसे मे विभिन्न नेताओं, सामाजिक संगठनों के द्वारा अपने आयोजन की जानकारी देने अथवा बड़े नेताओं के स्वागत, वंदन, अभिनंदन के लिए अवैध रूप से बैनर पोस्टर होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। इन पर निगम के द्वारा समय- समय पर कार्रवाई की जाती है। अब एक बार फिर ऐसी कार्रवाई शुरू हो ाई है। इसके पूर्व नगर निगम के चुनाव के अभियान के दौरान निगम के द्वारा इस तरह की कार्रवाई की गई थी। जिसमें कि नेताओं के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई प्रचार सामग्री को न केवल हटाकर जप्त किया गया था, बल्कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के द्वारा सड़क के सुंदरीकरण के कार्य को अंजाम देने का काम किया जा रहा है। निगम की ओर से सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री का
इंदौर
निगम ने हटाए शहर की सड़कों से पोस्टर-होर्डिंग
- 01 Aug 2022