इंदौर । अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद इन्दौर नैत्र शिविर याद करते हैं अपने स्वास्थ्य का ध्यान यही है आपके रोगों का निदान। स्वास्थ्य का निमार्ता स्वयं होता है इन्हीं भावना को ध्यान में रखते हुए आप सबके लिए अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद इंदौर संयुक्त तत्वावधान में नेत्र शिविर नि:शुल्क नेत्रालय सोडानी डायनेस्टिक सेन्टर पर आयोजित किया गया। आनंद नेत्रालय रेसकोर्स रोड पर 3 दिवसीय नेत्र शिविर दिगम्बर जैन केन्द्रीय महिला परिषद के साथ हुआ। यह जानकारी अध्यक्ष पुष्पा जैन काला ने दी। केन्द्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन मंत्री प्रभा जैन कोषाध्यक्ष सरला सांवरिया पुष्पा काला संभागीय अध्यक्ष प्रभा गंगवाल हेमलता अजमेरा, शशि जैन प्रीति जैन वह सभी डॉक्टरों के हाथों दीप प्रज्जवलित हुआ। आये हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पा काला प्रीति जैन ने पुष्पमाला और फूलों से किया। लायन्स क्लब के गवर्नर डॉ. साधना सोडानी, डॉ. प्रणय सिंह, डॉ. एसएस वर्मा, डॉ. एना अग्रवाल, डॉ. बलराम खनोटिया और भी कई डॉक्टर उपस्थित थे। उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ 900 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन व चेकप हुआ ।
आयुष्मान योजना में नि:शुल्क आपरेशन से मिली राहत
इंदौर। डॉक्टरों की टीम और आयुष्मान योजना के साथ ने एक मरीज को एक ओर जहां बीमारी से निजात दिला दी। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में 55 वर्षीय मरीज फरहान बी पिछले पांच वर्षों से रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी से ग्रसित थी। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर मरीज का आयुष्मान योजना में नि:शुल्क आपरेशन किया गया। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सुप्रिडेंटेड लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ.अजय सिंह ठाकुर की टीम ने यह सफल आपरेशन किया। डॉ. अजयसिंह ठाकुर ने बताया कि मरीज फहान बी ने इस बीमारी के लिए कई अस्पतालों में संपर्क किया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कोई भी अस्पताल में इलाज नहीं कर पा रहा था। आयुष्मान योजना के अंतर्गत इंडेक्स अस्पताल में आपरेशन किया गया। मरीज के कोहनी जोड़ का प्रत्यारोपण करना काफी मुश्किल आपरेशन होता है। इंदौर में कम सर्जन ही इस आपरेशन को सफलता के साथ पूरा कर सकते है। इस आपरेशन के बाद जहां मरीज को दर्द से राहत मिली है और आप सामान्य तरीके से हाथों को चलाने में भी मरीज सक्षम हुई है।



