Highlights

इंदौर

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

  • 19 Aug 2022

इंदौर। शहर में ट्रैफिक सुधार अभियान के तहत डीसीपी ट्रैफिक महेश चंद जैन के निर्देशन पर लगातार नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने, रेड लाइट उल्लंघन करने वाले व गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मार्गों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां अधिकांशत: वाहन चालक नो पार्किंग में लोकपरिवहन वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करते है या वाहन चालक कुछ सेकंड का समय बचाने के चलते गलत दिशा में वाहन चलाकर स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ता के जीवन को संकट में डालते हैं। अभियान के तहत तीन इमली चौराहे पर नो पार्किंग में खड़ी दस बसों के चालान बनाकर उन पर कार्रवाई की गई।
गुरुवार को सूबेदार सौरभ सिंह कुशवाह एवं सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम द्वारा मूसाखेड़ी चौराहा से तीन इमली चौराहा तक सर्विस रोड के दोनों तरफ रांग पार्किंग क्षेत्र में यातायात को बाधित कर रही बसो व अन्य वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर मौके से हटवाया गया तथा संचालको को तय स्थान पर वाहन खड़ा करने की हिदायत भी दी गयी। टीम द्वारा तीन इमली चौराहा पर ले ट टर्न एवं नो पार्किंग में अव्यवस्थित खड़े वाहनो पर भी कार्यवाही कर हटवाया जाकर पूर्व में लंबित ई-चालानो की जानकारी निकालकर, एक और नई गलती के साथ ही पुरानी सभी गलतियों का हिसाब बराबर किया। उक्त स्थान पर यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही के पश्चात यातायात सुगम हुआ।