Highlights

इंदौर

निर्माणों पर नहीं पड़ेगा आचार संहिता का कोई असर

  • 15 Jun 2022

तीन फ्लायओवर ब्रिज के लिए आईडीए ने पूरी की टैंडर प्रक्रिया
इंदौर। शहर में तीन नए ओवर ब्रिज के लिए आईडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। टैंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएंगा। प्रदेश में नगर निगम चुनाव की ्आचार संहिता लग चूकी है, लेकिन इसका असर तीनों ब्रिजों के निर्माण पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि आईडीए ने आचार संहिता लगने से पहले ही टैंडर जारी कर दिए थे। बताया गया है कि मंगलवार को  खजराना ओवर ब्रिज के लिए टेक्निकल टेंडर खोला जाना था, लेकिन नहीं खुल पाया। अब बुधवार को सुबह खोला जाएंगा।
जानकारी के मुताबिक आईडीए जल्द ही खजराना फ्लायओवर, लवकुश चौराहा और भंवरकुआ चौराहा ओवरब्रिज का निर्माण शुरु कर रहा है। प्रारंभिक कार्यवाही के तहत उसने टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। टैंडर खुलने के बाद कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएंगी। बताया गया है कि अभी आईडीए ने तीनों ब्रिज के निर्र्माण के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति नहीं की है। बताया गया है कि आगामी बोर्ड की बैठक में तीनों फ्लाय ओवर ब्रिज के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति कर दी जाएंगी। बताया गया है कि आईडीए इन तीनों ब्रिजों के निर्माण पर करीब पौने दो सो करोड़ रुपया खर्च करेंगा।
लवकुश चौराहा और भंवरकुआ चौराहा ओवरब्रिज के भी टेंडरों को आने वाले दिनों में खोलकर मंजूर किया जाएगा। हालांकि इन ओवरब्रिजों में से जो अधिक व्यस्त चौराहे हैं वहां पहले निर्माण करने का निर्णय लिया गया, जिसके चलते प्राधिकरण बोर्ड ने शुरूआत में चार ओवरब्रिजों के निर्माण के टेंडर बुलाने की मंजूरी दी। चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट से भी इन ओवरब्रिजों की कनेक्टीविटी तय की जाएगी। टंट्या भील चौराहा यानी भंवरकुआ, लवकुश चौराहा, खजराना चौराहा और महाराणा प्रताप महू नाका चौराहा पर पहले फ्लायओवर का निर्णय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई अफसरों की बैठक में लिया गया था।
 चुनावी आचार संहिता से पहले ही इन ओवरब्रिजों के टेंडरों की प्रक्रिया बोर्ड निर्णय के बाद शुरू कर दी थी और तीन ओवरब्रिजों के टेंडर बुला भी लिए, जिन्हें अब आने वाले दिनों में खोला जाएगा। इन पर प्राधिकरण लगभग 160 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगा। इनमें खजराना चौराहा पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए टेक्नीकल टेंडर आज खुलेंगे, उसके बाद फाइनेंशियल टेंडर खुलना है।