Highlights

इंदौर

नि:शुल्क बाल व्यक्तित्व शिविर का समापन, कुछ अच्छा सीखने के लिए हमेशा तैयार रहे

  • 05 May 2022


इंदौर । जब भी आपको जीवन में कुछ सीखने  का अवसर मिले तो अवश्य सीखे। जब भी कुछ करने का मौका मिले तो अवश्य करो।इन दो मूल मंत्रो को अपनाने से अवश्य  मिलेगी सफलता। ये विचार सुप्रसिद्ध  शिक्षाविद माधव परांजपे के है,जो उन्होंने समाज सेवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेस कॉम्प्लेक्स में आयोजित नि:शुल्क बाल व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता बतौर व्यक्त किए।
रवि  अटैरोलिया ने बच्चो को राष्ट्रध्वज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।योगाचार्य  बाला   चेतनई और आरती त्रिवेदी ने बच्चो को योग  और आसन कराए। इस मौके पर सभी विजेता बच्चो को परांजपे ने पुरुस्कार एवम प्रमाण पत्र प्रदान किए । शिविर संयोजक आलोक खरे ने बताया कि शिविर में बच्चो के लिए क्राफ्ट,चित्रकला,सामान्य जानकारी, स्वास्थ आदि विषयो पर  विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। अतिथि स्वागत जगदीश जोशी,अशोक कपरनिस  विजय रागनेकर ,पुष्पा महादिक ,सुमिता डिसूजा ने किया। संचालन किया श्रीमती अर्चना डाबी ने आभार माना श्याम पांडे ने।