इंदौर। एक महिला को उसके पति ने पीट दिया। वहीं दूसरी घटना में पति को पत्नी और साले ने बुरी तरह पीटा। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। पुष्पा राजोरिया निवासी गांव मगरखेड़ा ने पति विजय राजोरिया के खिलाफ बाणगंगा पुलिस को शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीकर घर पर आया था। वह कपडे धो रही थी। पति बोला की कपडे अच्छे से ?यों नही धो रही है। उसने साबुन लाकर देने के लिए बोला तो वह भड़क गया और उससे विवाद करने लगा। विवाद बड़ा तो आरोपी ने जूतों से मारपीट कर दी। देवरानी मनीषा तथा आसपास के लोगों ने बीच- बचाव किया। उधर, रॉयल रेसीडेंसी में रहने वाले युवक को उसकी पत्नी और साले ने पीट दिया। प्रकाश पिता मनोहर खांडेकर (34) निवासी रॉयल रेसीडेंसी की शिकायत पर जगदीश निवासी अमर पैलेस कॉलोनी, भगवान और पत्नी सीमा बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिजन घर पर आने की बात को लेकर पत्नी विवाद करती है। कल इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आरोपी साले और पत्नी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
इंदौर
पति ने पीट दिया
- 12 Jul 2022