इंदौर। दो युवकों को एक्टिवा पर आए बदमाशों ने पता पूछने के बहाने से रोका और बातों में उलझाकर एक बदमाश ने सोने की लूट ली। युवकों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले। मामले में एमआईजी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अक्षय पिता महेश यादव निवासी इंद्रपुरी कालोनी भंवरकुआ मूल निवसी शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शहर में पढऩे के लिए आया है। शिवशक्ति नगर में अपने दोस्त भविष्य व हर्ष जैन के साथ स्कूटी पर कहीं पर जा रहा था, तभी जैन किराना स्टोर के सामने पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से एक काले रंग की बिना नम्वर की एक्टीवा पर सवार तीन लडके दुवले पतले आये तथा हमको पता पूछने के वहाने रोका और पीछे बैठे लडके ने जिसने ब्लू जीन्स व लाईनिग चैक्स ब्लू एलो रंग की शर्ट पहन रखी थी उसने मेरे गले से सोने की चैन बजनी लगभग 20 ग्राम की खीचकर वह तीनो एक्टीवा से भाग गए। युवकों ने बदमाशों का पीछा भी किया,लेकिन वह फरार हो गए।
इंदौर
पता पूछने के बहाने रोका, चेन लूटकर भाग निकले, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- 11 Jul 2022



