Highlights

इंदौर

परदेशीपुरा पुलिस ने दर्ज किया केस, स्क्रैप कारोबारी से 45 लाख की ठगी

  • 16 May 2022

इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने स्क्रैप की कारों का सौदा किया और 45 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद न तो रुपए वापस किए और न ही कार दी। इस पर पुलिस में शिकायत की है। विपिन कुमार पिता महेंद्र प्रसाद निवासी ?लर्क कॉलोनी की शिकायत पर विजय और नितिन दोनों निवासी बाडमेर राजस्थान के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन इले?िट्रक एवं अन्य सामान के स्क्रैप का क्रयविक्रय करता है। आरोपियों से उनका ऑनलाइन ही संपर्क हुआ। आरोपियों ने अपने आप को ऑनलाइन व्यवसायी बताया। इसके साथ ही कार कंपनी की 40 स्क्रैप गाड़ी का सौदा किया। 85 लाख रुपए में हुआ था। इसके तहत 45 लाख रुपए की राशि आरोपी विजय जैन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। तब यह तय हुआ था कि स्क्रैप की 20 गाडिय़ां वह देगा। अगर वह समय रहते कार नहीं दे पाए तो सौदा कैंसल समझकर कर उनके लिए गए रुपए वापस कर देगा। उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। इसके बाद न तो आरोपियों ने रुपए दिए और न ही कारें उन तक पहुंचाई। वह पिछले दो साल से इसको लेकर परेशान हो रहे थे। अब जाकर पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज की है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।