इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार को पिकनिक स्थल पर हुए हादसे में हुई एक इंजीनियर युवक की मौत के बाद सोमवार को मानपुर इलाके में भी इसी तरह का हादसा हो गया, जिसमें एक छात्र की जाना चली गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव निकाला गया।
जानकारी के अनुसार मानपुर के पास धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुचर्चित पर्यटक स्थल जोगी भड़क में सोमवार शाम एक युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को ढूंढने का प्रयास किया 1 घंटे बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवक बैतूल का रहने वाला है। जिसका नाम शिखर पवार है और इंदौर के आईपीएस कॉलेज का स्टूडेंट है। शिखर दोस्तों के साथ पर्यटक स्थल जोगी भड़क घूमने आया था इस दौरान झरने के पास ही शिखर का पैर फिसल गया जिसके कारण वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद शिखर के शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची धामनोद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा है।
इसी प्रकार खुड़ैल इलाके में रविवार को पिकनिक मनाने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने दोस्तों के सामने ही गहरे पानी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ यहां नहा रहा था। इस दौरान गहराई में जाने के चलते वह डूब गया। इंजीनियर मूल रूप से राजपुरा (बड़वानी) का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि अमन (22) पिता प्रकाश निवासी महालक्ष्मी नगर अपने पांच दोस्तों के साथ गोंदिया कुंड में नहा रहा था। गहराई में जाने के कारण वह वापस नहीं लौट सका। इस दौरान उसके दोस्तों ने भी काफी कोशिशें की लेकिन वे उस तक नहीं पहुंच सके। सूचना के बाद पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक पड़ताल के बाद रविवार देर रात अमन का शव बाहर निकाला गया। अमन मूल रूप से बड़वानी जिले के राजपुरा का रहने वाला था। उसके पिता नगर परिषद में कर्मचारी हैं। वहीं बड़ा भाई सावन किराने की दुकान चलाता है। अमन इंदौर में निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था। पुलिस ने अमन के दोस्तों से बात की। दोस्तों ने बताया कि वह दोपहर तीन बजे यहां पहुंचे थे। बारिश के कारण कुंड में काफी पानी भरा हुआ है। अमन नहाते हुए इस दौरान गहराई में कुछ ज्यादा ही आगे चला गया। यहां से वह निकल नहीं पाया। उसने मदद भी मांगी। इस दौरान दोस्तों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की। कंधे तक पानी आने के चलते वह आगे जाने की हिम्मत नहीं कर पाए। जिससे अमन गहराई में चला गया। और कुछ ही देर बाद अमन की डूबने से मौत हो गई।
इंदौर
पिकनिक स्थलों पर हादसे, दो युवकों की मौत, दोनों पानी में डूब गए थे
- 02 Aug 2022



