Highlights

देश / विदेश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर भड़का इसराइल: ख्वाजा आसिफ के 'विनाश' वाले बयान को बताया अस्वीकार्य

  • 10 Apr 2026

तेल अवीव। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इस्राइल के विनाश की बात करना बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा बयान है जिसे किसी भी सरकार की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वह खुद को शांति का पक्षधर बताती है।
इस्राइली पीएम कार्यालय का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बीते दिनों पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान खूब चर्चा में रहा। आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने बड़बोले होने का परिचय देते हुए इस्राइल को लेकर कड़े शब्दों का प्रयोग किया था।
साभार अमर उजाला