पिपलियाराव गुरुद्वारा साहिब में सजे दिवान, रोजाना पहुच रहे श्रद्धालु, संगत में दिख रहा उत्साह
इंदौर। पिपलियाराव गुरुद्वारा साहिब में दाताबंदी छोड़ श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के 401वे साला प्रकाशोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। विशेष अवसर पर इस बार तीन दिवसीय 13 से 15 जून इस विशेष आयोजन में विशेष हो रहा है। जिसका आज दूसरा दिन है।
पिपलियाराव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह भाटिया ने बताया कि सिख समाज मे काफी उत्साह दिख रहा है जिसकी तैयारी पिछले तीन माह से शुरू हो गई। आयोजन में देश के व्यख्यात कवि, ताड़ी जत्था, कीर्तन एवं कथा वाचक पहुचे है। जिन्होंने गुरु घर पहुची संगत को गुरूबाणी कीर्तन के साथ जोड़ा साथ ही कथा वाचक बाबा बंता सिंघ ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के जीवन का प्रसंग संगत को सांझा किये। साथ ही गोल्ड मेडलिस्ट ताड़ी जत्थे भाई बलवीर सिंघ पारस ने गुरु साहिब जी के द्वारा लड़े जंग के बारे में प्रसंग रखा जिसमे उन्होंने गुरु जी के द्वारा लड़ी जंगो से जुड़ी बातें संगत से सांझा की।
इंदौर
प्रकाशोत्सव गुरु हरगोविंद साहिब जी-2022
- 15 Jun 2022



