इंदौर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिव घावरी ने अपने प्रेस बयान मे बताया की संगठन की प्रदेश इकाई की बैठक भोपाल मे संपन्न हुई। बैठक को सम्भोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मगन झाँझोट ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने प्रदेश के सफाई कर्मियों को गत वर्ष नियमित ( स्थाई ) हेतु के स्थान पर अनियमित कर दिया जिससे जब से ही सफाई ( मित्रो ) कर्मियों मे रोष व्यापत हैं।
प्रदेश के लगभग 15 वर्षो से अधिक समय से मुख्य मंत्री हैं शिव राज सिंह चौहान फिर भी सफाई कर्मियों को नियमित नही किया जाने ओर उनकी मुलभुत सुविधाओ की उपेक्षा की हैं जिससे सफाई मित्रो मे अत्याधिक रोष व्यापत हैं । सफाई मित्रो कर्मियों की प्रदेश स्तर की निम्नाकित मांगे हैं इनका निराकरण हेतु एक माह् मे शिव राज सरकार ने उचित कार्यवाही नहीं की है तो संगठन प्रदेश के सफाई मित्रो को साथ लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव ओर प्रदेश की सफाई बंद भी करेगा।
बैठक मे संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगन लाल झाँझोट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओपी लौट राष्ट्रीय महासचिव राजेश कटारे एव प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भेरवे रवि झां चौहान प्रदेश प्रवक्ता शिव घावरी प्रदेश के सभी संभाग अध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
इंदौर
प्रदेश के सफाईकर्मी मुख्यमन्त्री निवास का घेराव करेंगे
- 29 Mar 2022