इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ आज सुबह इंदौर आए। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी शहर के कांग्रेस नेताओं ने की। नाथ भोपाल से फ्लाइट में इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 9.20 बजे पहुंचे। इसके बाद 9.25 बजे एयरपोर्ट के बाहर आए। इस दौरान उनके साथ नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल भी थे। प्रदेशाध्यक्ष नाथ जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आए, वैसे ही कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों से मुलाकात करने के बाद नाथ शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ सीधे बाणगंगा स्थित विधायक संजय शुक्ला के घर बजे पहुंचे। यहां पर उन्होंने उनके पिता और भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर शोक संवेदना व्य?त की। विधायक शु?ला के घर प्रदेशाध्यक्ष नाथ के आने पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। वे करीब एक घंटा विधायक शुक्ला के घर रुके और फिर एयरपोर्ट पहुंचे।
इंदौर
प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ इंदौर आए और पहुंचे संजय के घर
- 13 Sep 2022



