इंदौर। उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम इंदौर एयरपोर्ट आए। उज्जैन जाने से पहले प्रधानमंत्री का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्य शासन की ओर से प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके बाद मोदी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए एयरपोर्ट से विशेष हेलीकाप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।
इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर सक्सेना, सांसद गण शंकर लालवानी, कविता पाटीदार तथा गजेन्द्र पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, आइजी राकेश गुप्ता, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इनके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायकगण रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, गौरव रणदिवे तथा राजेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आत्मीय स्वागत किया।
इंदौर
प्रधानमंत्री मोदी का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत
- 12 Oct 2022



