Highlights

इंदौर

पुराने झगड़े में मारपीट

  • 29 Nov 2022

इंदौर। पुराने झगड़े में फिर से विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। सांवेर पुलिस ने बताया कि जितेंद्रसिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर मदनसिंह, केवल और विजेंद्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है, जबकि केवल की रिपोर्ट पर जितेंद्र, गोकुल और अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पुराने झगड़े को लेकर दोनों पक्ष आमनेसामने हो गए और मारपीट हो गई। इसी प्रकार खुड़ैल पुलिस ने लोकेश सोने, मुंडला दोस्तदार की रिपोर्ट पर सावंत, पप्पू और टोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घर के सामने कपड़े सुखाने की बात पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उधर, गौतमपुरा पुलिस ने आकाश पटेल की रिपोर्ट पर अजहर, अहमद और निसार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। इसके अलावा बेटमा पुलिस ने बद्रीलाल चौहान की रिपोर्ट पर आयुष के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दुकान पर बैठने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिस पर मुलजिम ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।