Highlights

इंदौर

प्रेमिका ने रूकवाई शादी, प्रेमी को जेल भेजा

  • 21 Jul 2022

प्रेमी की होने वाली पत्नी को भेजी थी एफआईआर
इंदौर। महिला थाने में रेप का केस दर्ज करवाने वाली एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की करतूत उसकी होने वाली दुल्हन को बताकर शादी रुकवा दी। महिला थाना पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
निजी कंपनी में काम करने वाली 28 साल की युवती ने 20 जून 2022 को महिला थाने में अमूल पुत्र स्व. हरीदता गवली निवासी सी सेक्टर सुखलिया के खिलाफ रेप के मामले में शिकायत की थी। पीडि़ता ने बताया था कि अमूल उसके साथ 7 साल तक प्रेम संबंध होने के बाद लिवइन में भी रहा। लेकिन केस दर्ज कराने के 5 दिन पहले उसने मारपीट कर शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत महिला पुलिस की थी। पुलिस ने अमूल को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस इंदौर लेकर आई थी। यहां कोर्ट से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
2015 में सहेली ने कराई थी दोस्ती
पीडि़ता ने बताया कि 2015 में उसकी सहेली के साथ घूमने गई थी। जहां उसके बॉयफ्रेंड के साथ अमूल गवली भी आया था। अमूल पीथमपुर की दवा कंपनी में सुपरवाइजर है। इस दौरान दोनों की पहचान हो गई। 2016 में अमूल ने दीपावली के समय युवती से प्यार का इजहार किया। भाई की बेटी के बर्थडे पर उसे घर भी ले गया। एक दिन मौका पाकर युवती के घर पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। युवती से अरूण ने कहा वह जल्द ही शादी करेगा। इसके बाद अमूल ने युवती का मालवा मिल से मकान खाली करवा दिया और उसे अलग-अलग जगह पर किराये से घर लेकर लिवइन में रखा।
सगाई की जानकारी लगी तो छिपाई
युवती को इस बीच पता चला कि अमूल किसी अन्य लड़की से बात करने लगा है। 7 जून 2022 को रूम पर आया और संबंध बनाते हुए मां से शादी की बात करने का कहकर चला गया। इसके बाद करीब 15 जून 2022 को वह युवती की मुंहबोली बहन के घर आया ओर यहां रातभर रूका इस बीच फिर से युवती के साथ संबध बनाए और सुबह शादी नहीं करने की बात कर चला गया। इसके बाद उसने युवती का कॉल उठाना बंद कर दिया। मामले में एफआईआर होने के बाद अमूल लगातार प्रेमिका से समझौते के लिये बात करता रहा।
पहुंचा दी एफआईआर
अमूल ने महाराष्ट्र के चंदपुर जिला के बलरसा में लड़की पंसद कर ली। 9 जुलाई 2022 को यहां उसकी शादी होना थी। लेकिन उसके पहले अमूल की प्रेमिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से अमूल की होने वाली पत्नी को एफआइआर की जानकारी दे दी। वहीं महिला थाने में भी दूसरी शादी होने की शिकायत की। पुलिस ने भी वहां जानकारी निकाली तो अमूल की शादी का पता चला बाद में शादी टूट गई और दुल्हन पूर्णा नगर महाराष्ट्र के बालाजी गार्डन तक नहीं पहुंची। इसके बाद अमूल के परिवार से भी लड़की के परिवार के लोगों ने इस तरह की जानकारी छिपाने की बात करते हुए संबंध तोड़ दिए।