इंदौर। प्लाट के सौदे में ठगी के मामले में पुलिस ने केस दजघर्् किया है। आरोपी ने पहले प्लॉट का सौदा किया और इसके बाद उसे निरस्त कर एडवांस भी ले लिया। कुछ दिनों बाद उसने कॉलोनी के डायरेक्टर के साथ मिलकर प्लॉट की अपने पक्ष में रजिस्ट्री करवा ली।
तेजाजी नगर पुंलिस ने बताया कि दीपचंद पिता मूलचंद मलानी निवासी गोपालबाग की ओर से एक शिकायती आवेदन मिला था। इस आवेदन के आधार पर नरेश बसंतानी निवासी संस्कृति रॉयल पार्क राऊ और सैटेलाइट एन्?लेव कंपनी के डायरेक्टर व अधिकृत कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सैटेलाइट वैली कॉलोनी में उनका एक प्लॉट है। उसे वर्ष 2007 में कंपनी से खरीदा था। प्लॉट का सौदा नरेश ने किया था। इसके बदल में चार लाख 25 हजार रुपए उनसे लिए थे। समय के बाद भी आरोपी ने रुपए नहीं दिए। इसके बाद नरेश ने खुद ही यह सौदा निरस्त कर दिया। उसने 50 हजार रुपए काटकर बाकी रुपए लौटाने की बात कही। इसके बाद नरेश ने न तो एग्रीमेंट वापस किया और न ही रुपए लौटाए। कई बार फोन करने के बाद भी आरोपी रुपए लेकर नहीं आया। हाल ही में दीपचंद ने कंपनी के दफ्तर में पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी ने एग्रीमेंट की कॉपी कंपनी में दी है। उसके साथ हुई सौदा निरस्ती के बारे में कंपनी के अधिकारियों को सारी जानकारी दे दी। कंपनी के मालिक अरुण डागरिया को भी इसकी जानकारी दी है। तीन माह के बाद पता चला कि आरोपी नरेश ने उस प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली है। इसकी शिकायत की गई। पुलिस की जांच में पता चला कि कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर नरेश ने यह ठगी की है। जांच के बाद पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर
प्लाट के सौदे में ठगी, एडवांस रुपए भी ले लिए थे
- 07 Sep 2022